मंगरूर स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान योग करते हुए बच्चे। स्रोत: आईपीआर
- फोटो : भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।
सन्याडी मोड़ में 12 लाख रुपये से नवनिर्मित पटवार भवन का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है। अवस्थी सोमवार को अर्की विस की सन्याडी मोड पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने मंगरूर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया। विधायक ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव खाला में 12 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण भी किया।उन्होंने स्कूल भवन की छत निर्माण कार्य के लिए 3.14 लाख रुपये, खेल मैदान मरम्मत कार्य के लिए 4 लाख रुपये, दाड़ला मोड़ से स्कूल संपर्क मार्ग की मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख रुपये, उपरली बढाल मोक्षधाम में शैड निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये, महिला मंडल मंगरूर, कोठी व क्वारला को 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह व राधे स्वयं सहायता समूह को 21-21 हजार रुपये व आयोजक समिति को 21 हजार रुपये और स्कूल के बच्चों को 3,100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सन्याडी मोड के लिए 15 सोलर लाइटें स्वीकृति की। अवस्थी ने कहा कि लिली फार्म से पंसौडा-चांबा मार्ग के लिए 20 लाख रुपये, नवगांव स्कूल के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये, रोपड़ी नाल्सू नाला मार्ग के लिए 16.14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम पंचायत सन्याडी मोड के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 33 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उच्च विद्यालय मंगरूर के मुख्याध्यापक लच्छी राम ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अवस्थी ने तदोपरांत विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।