चामिया स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित किए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
वार्षिक समारोह में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां में वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य सोहन लाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वार्षिक रिपोर्ट में शैक्षणिक गतिविधियों समेत स्पोटर्स आदि में अव्वल रहने के बारे में बताया। साथ ही कुछ मांगों और समस्याओं को भी स्कूल प्रबंधन ने विधायक के समक्ष रखा। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़ कर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने चिट्टा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए नाटक से जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही अपने सहपाठियों को भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। इसके बाद मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने बच्चों को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी भाषा की शिक्षा अनिवार्य कर दी है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और भविष्य के अधिक अवसर सृजित करना है।