फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विधायक राम कुमार ने बद्दी अस्पताल का किया निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार की कटिंग - फोटो : samvad
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंध को निर्देश, रोगी के सभी टेस्ट अस्पताल में ही कराएं, जो दवाई उपलब्ध है उसे बाहर से न लिखे
विज्ञापन

कहा- गंभीर रोगियों के अलावा किसी को रेफर न करें, बढ़ाया जाएगा स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने शनिवार को अचानक बद्दी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएमओ सहित कई चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मरीज के टेस्ट बाहर से न करवाए जाएं। जो टेस्ट सरकारी लैब में संभव नहीं हैं, उन्हें क्रस्ना लैब के माध्यम से ही कराया जाए, ताकि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही मरीजों को लिखी जाएं और किसी भी स्थिति में बाहर से दवा न लिखी जाए। सभी मरीजों का उपचार यहीं पर किया जाए और अनावश्यक रूप से किसी को रेफर न किया जाए। विधायक के अचानक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने इस समस्या को अपने अभियान में प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल का दौरा किया। विधायक ने बताया कि बद्दी अस्पताल को सरकार ने 100 बिस्तरों वाला अस्पताल घोषित कर दिया है। इसके अनुरूप यहां स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में 13 डॉक्टर तैनात हैं, जिन्हें बढ़ाकर 22 किया जाएगा। इसी तरह नर्सिंग स्टाफ 10 से बढ़ाकर 20 किया जाएगा। इसके अलावा फार्मासिस्ट की संख्या एक से तीन, प्रयोगशाला तकनीशियन एक से तीन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या 7 से बढ़ाकर 12 की जाएगी। अस्पताल में कैंटीन सुविधा भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा, एसएमओ डॉ. महावीर चौहान, डॉ. अंकुर, डॉ. अभिनव, डॉ. समेश, डॉ. मनिंद्र, डॉ. किरण, डॉ. रोहुल, डॉ. प्रगित और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


मानपुरा पीएचसी खोलने के लिए सरकार ने जारी की अधिसूचना
विधायक ने बताया कि मानपुरा पीएचसी को खोलने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यहां एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें