फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विधायक ने किया दाड़ला-घोबटन सड़क पर स्लैब कल्वर्ट का शिलान्यास

विज्ञापन
अर्की की ग्राम पंचायत दाड़ला के धोबटन गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जनसमस्याएं 
विज्ञापन
संजय अवस्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने शनिवार को दाड़ला से घोबटन तक बनने वाले रोगी वाहन योग्य संपर्क मार्ग पर प्रस्तावित स्लैब कल्वर्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और एडीकेएम सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण से धोबटन, नौणी, चलयावन और बरसनू जैसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। स्लैब कल्वर्ट बनने से आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य रोगी वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। इस दौरान विधायक ने श्मशानघाट निर्माण के लिए 2 लाख रुपये खेल मैदान के लिए 1 लाख रुपये स्ट्रीट लाइट नौणी और धोबटन गांवों के लिए 10 सोलर लाइटें, पानी के टैंक और सड़क मरम्मत कार्यों को विभागीय स्तर पर जल्द शुरू करने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। कहा कि पिछले सवा तीन वर्षों में पूरे निर्वाचन क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान विकास किया गया है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर लोगों से योग्य और कर्मठ प्रतिनिधियों को चुनने की भी अपील की। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, दी सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें