फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। यूको बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत निर्मित एक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन शनिवार को नौणी विवि में किया गया। इस शौचालय का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल व यूको बैंक के सोलन एजीएम अजय पाणिग्रही के साथ मिलकर किया। यूको बैंक के प्रतिनिधिमंडल में नौणी शाखा के प्रबंधक संदीप शेरॉय और वरिष्ठ प्रबंधक रमेश ठाकुर भी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. चंदेल ने आवश्यक सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहयोग के लिए यूको बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विवि के साथ बैंक के निरंतर सहयोग और सामुदायिक कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। साथ ही उन्होंने विवि को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में बैंक की भूमिका को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें