फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के इशारे पर हुआ हमारे घर पर हमला ः सत्या

Tue, 13 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला परिषद की बरोटीवाला से सदस्य सत्या देवी ने आरोप लगाए हैं कि विधायक राम कुमार चौधरी की शह पर उनके घर हमला हुआ है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और एसपी बशेर सिंह से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि यह सभी आरोपों राजनैतिक लाभ उठाने से प्रेरित हैं। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ नेता इंटक के बैनर तले उद्योगों से उगाही का धंधा कर रहे हैं। सत्या देवी ने अपने लेटर हेड पर बयान जारी कर खुले तौर पर दून विधायक की शह पर उनके घर पर हमला करवाने में संलिप्त होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

 उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके घर पर हमला किया वह विधायक के करीबी हैं। इन हमलावरों में से 3-4 लोग दून विधायक के साथ अंबाला जेल में रह चुके हैं।  सत्या देवी ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव के समय से ही विधायक उनके खिलाफ हैं। उन्होंने मांग उठाई कि परिवार पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दून में जन प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी।  
विज्ञापन


मामले में राजनैतिक संलिप्तता नहीं : एसपी
एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में पुलिस की ओर से कालका में रेड पार्टी को भेजा है। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा कि मामले में किसी तरह की राजनैतिक संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


हमलावर करीबी निकले तो दूंगा इस्तीफा  : रामकुमार
विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें इस हमले की कोई जानकारी नहीं। गुर्जर नेता बनने की चाहत में गुरनेल चौधरी का परिवार इस तरह की ओछी राजनीति कर रहा है। पुलिस जांच में हमलावरों से उनका कोई कनेक्शन निकलता है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन जांच में उनके आरोप निराधार पाए जाते हैं तो सत्या देवी को भी अपने पद से इस्तीफा देना होगा। साथ ही मानहानि का दावा भुगतने के लिए भी तैयार रहें। कहा कि उद्योगों से अवैध उगाही के चक्कर में इंटक के नाम का इस्तेमाल हो रहा है। इसी कारण हरियाणा में कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। ऐसी आशंका पुलिस भी जाहिर कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें