फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क बंद होने से मित्तियां का नवरात्र मेला रहा फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
माता के मंदिर नहीं पहुंच पाए श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। मित्तियां में दुर्गा माता मंदिर इस बार सड़क बंद होने से नवरात्र मेला फीका रहा। ल्हासे गिरने से सड़क बंद होने के कारण श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पाए।
मंदिर की विशेषता यह है कि यहां कोई मूर्ति नहीं। यहां स्वयंभू पिंडी की पूजा होती है। हिमाचल के अलावा पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। स्थानीय लोग इस स्थान को देवी सती से जोड़ते हैं। मान्यता है कि दक्ष प्रजापति की ओर से सती के अपमान और उनके यज्ञ कुंड में कूदने के बाद यहां पिंडी प्रकट हुई थी।
विज्ञापन

18वीं शताब्दी में नालागढ़ के राजा रामशरण सिंह को स्वप्न में कुलदेवी ने आदेश दिया था कि मित्तियां में उनके छोटे मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाए। इसके बाद राजा ने यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया, जो कला का बेजोड़ नमूना माना जाता है।
विज्ञापन

नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से सड़क का फिटनेस प्रमाणपत्र मिलना बाकी है। प्रमाणपत्र मिलते ही मंदिर तक बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें