फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मितियां बेहली उठाऊ पेयजल योजना हुई शुरू, ग्रामीण खुश

Thu, 27 Jun 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

कई माह से बिजली का मीटर नहीं लगने से बंद थी योजना
योजना के शुरू होने से 17 गावों के लोगों को मिलेगा पानी
अमर उजाला ने ग्रामीणों की मांग पर उठाया था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ की मितियां बेहली उठाऊ पेयजल योजना शुरू हो गई है। योजना के शुरू होने से दो पंचायतों के 17 गांव के लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। यह योजना काफी समय पहले ही तैयार हो थी लेकिन बिजली का कनेक्शन न होने से यह योजना नहीं चल पाई थी।
मितियां व बेहली पंचायतों में पिछले कई माह से पेयजल किल्लत बनी हुई थी। यहां पर गुरुकुंड उठाऊ पेयजल योजना से जो पानी आता था, मटमैला होने से लोग इसे पीने के लिए प्रयोग नहीं करते थे। ग्रामीण इस पानी को कपड़े, बर्तन धोने व अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे। पीने के लिए लोग प्राचीन जल स्रोतों पर निर्भर थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। समस्या के प्रकाशित होने के बाद बिजली व जलशक्ति विभाग हरकत में आए और बुधवार को इस योजना को चालू कर दिया। 3.47 करोड़ की लागत से यह योजना दो चरणों में तैयार हुई है। नालागढ़ के पलासड़ा से पानी उठाया गया है। दूसरे स्टेज पर पंप हाउस व स्टोर टैंक काफी पहले बन गया था लेकिन बिजली का ट्रांसफार्मर व मीटर न लगने से यह योजना नहीं चल रही थी। लेकिन अब मीटर लगते ही योजना चालू हो गई। इस योजना के चलने से मितियां व बेहली पंचायतों के 17 गांव के 3554 की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मितियां निवासी जगदेव चंद, जगन्नाथ, भाग सिंह चंदेल, नानक चंद चंदेल, बुध राम, श्याम लाल चंदेल, तेजपाल , बसंत राम, बधाऊ राम शास्त्री ने विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता ने योजना चालू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस योजना पर 3.47 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। यह योजना काफी पहले तैयार हो गई थी लेकिन बिजली का मीटर नहीं लगा था। अब मीटर लगने के बाद इसे चालू कर दिया गया है। इस योजना के चालू होने से दो पंचायतों के 17 गांवों के लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें