फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लापता युवक का जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के साथ लगती डांगरी पंचायत से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में पुलिस ने जंगल से बरामद किया है।
परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 नवंबर को पुलिस चौकी सपरून में दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। युवक का शव पंचायत के साथ लगते पट्टाघाट जंगल में मिला है।
जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र पुत्र राजेंद्र पिछले एक सप्ताह से घर से गायब चल रहा था। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों समेत अन्य जगह पर युवक की काफी तलाश की। युवक का कोई पता न चलने के बाद उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट सपरून चौकी में पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार देर शाम सूचना मिली कि पट्टाघाट के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें युवक की पहचान परिजनों ने की हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सोलन प्रियंका चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें