हैकरों ने गलत मैसेज देकर की कामगार से की ठगी
पुलिस ने मामला दर्ज की छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के काठा स्थित एक कंपनी में तैनात कामगार के खाते से हैकरों ने 16,000 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए। कामगार को तब पता चला जब उसके बैंक खाते से पैसा निकल गया। पीड़ित कामगार ने बद्दी थाने में शिकायत दी है।
जिला कांगड़ा के लांझणी गांव के नागेश सिंह पुत्र रोशन लाल बद्दी के काठा स्थित रिगली कंपनी काम करता है। वीरवार सायं 4:00 बजे उसे एक अज्ञात फोन आया कि वह गुगल पे किसी ओर को कर रहा था। लेकिन गलती से उसके खाते में 16,000 रुपये चले गए हैं। हैकर ने 16,000 रुपये का फर्जी मैसेज भी उसे भेज दिया। जिस पर नागेश ने उसकी ओर से बताए खाता नंबर पर 16,000 रुपये वापस भेज दिए, लेकिन जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसे कोई भी पैसा नहीं आया था और उसके खाते से 16,000 रुपये निकल गए। जिसके बाद उसे लूट का पता चला। नागेश ने तुरंत बद्दी थाने में इसकी शिकायत दी।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस को कामगार की शिकायत मिली है। पुलिस साइबर सेल की मदद से हैकरों को पकड़ने जुट गई है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।