नेगी कॉलोनी खुंड़ीधार सोलन के निजी भवन में लगाई सेंध
चोरी हुए सामान में सोने-चांदी के आभूषण शामिल
सोलन थाना में शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते नेगी कॉलोनी खुंड़ीधार में शातिरों ने घर में दिनदहाड़े सेंधमारी कर लाखों के सोना-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। जब चोरी का पता चला तो इसकी सूचना सोलन थाना में पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
नेगी कॉलोनी खुंड़ीधार में किराये में रहने वाली महिला ने सोलन थाना ने शिकायत की कि शनिवार सुबह वह काम पर चली गई। इसके बाद उसका बेटा घर पर था। वह भी घर पर ताला लगाकर चाबी को बाहर रखकर खेलने चला गया। जब बेटा घर वापस आया तो दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और ट्रंक खुला था। जांच करने पर पाया कि सोने व चांदी के जेवरात गायब हैं। इसमें 2 मंगलसूत्र, चेन, बाली, टॉप्स, तिल्ली, अंगूठी और चांदी के 2 कड़े, पायल शामिल है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस जांच जारी है।