फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस में 11 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना पर शमलेच के पास की कार्रवाई
विज्ञापन

पंजाब का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शमलेच के समीप कार्रवाई की।
सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम सोलन में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि पंजाब रोडवेज की बस जो चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही है, उसमें युवक चिट्टा लेकर आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बस को शमलेच के पास रोका। तलाशी लेने पर इस बस में बैठे युवक नरेंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर नंदगढ़ तहसील मलोट जिला मुक्तसर साहिब, पंजाब से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें