फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शातिरों ने दो ट्रकों से बैटरी और जैक उड़ाया

Mon, 15 Jul 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के बागा क्षेत्र में खड़े ट्रकों में दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट के बागा क्षेत्र में पार्किंग में खड़े दो ट्रकों से शातिरों ने बैटरी और तीन टन क्षमता वाले दो जैकों पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत ट्रक मालिकों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार संत राम पुत्र लच्छुराम गांव बागा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ट्रक बागा गांव के पास रेत की खान के समीप खड़े थे। ड्राइवर ट्रक वहां लगाकर शाम घर आ गया। रात को गाड़ी में लिवफॉस्ट कंपनी की 2 बैटरियां और 30 टन क्षमता वाला जैक, दूसरी गाड़ी से 12 वोल्ट की एक बैटरी और साथ ही 30 टन क्षमता वाला जैक चोरी हो गए है। चोरों ने दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। जिस पर थाना बागा में मामला दर्ज किया गया। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें