फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में मिनी मैराथन कल

Fri, 16 Jun 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान लॉयंस क्लब सोलन वैली के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
तीन वर्गों में होगी मैराथन आयोजित, 5.50 किलोमीटर का होगा ट्रैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लायंस क्लब सोलन वैली की ओर से 18 जून को सोलन शहर में मिनी मैराथन होगी। यह बात शुक्रवार को लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष विनीत राय सूद ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैराथन का विषय हेल्दी इंडिया वेल्दी इंडिया रखा गया है। तीन वर्गों में यह मैराथन होगी। इसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 आयुवर्ग और 41 से अधिक आयुवर्ग के लोग शामिल हो सकेंगे। रविवार को सुबह 6:30 बजे मैदान में सभी प्रतिभागी पहुंचेंगे। मैराथन की शुरूआत से पहले वार्मअप के लिए जुंबा डांस और भांगड़ा करवाया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक बुलाए गए हैं, वहीं उसके बाद मैराथन शुरू होगी। मैराथन के लिए रूट 5.5 किलोमीटर होगा। यह रूट ठोडो ग्राउंड से शुरू होगा और अस्पताल होते हुए लोअर बाजार, ओल्ड डीसी आफिस ओल्ड बस स्टैंड होते हुए मोहन पार्क लोअर बाजार तक जाएगा, यहां से वापस पुराने बस अड्डे, पुराने उपायुक्त कार्यालय से होता हुआ ठोडो मैदान में समाप्त होगा।
उन्होंने कहा कि मैराथन के लिए पहले 200 लोगों को निशुल्क टी शर्ट दी जाएगी। वहीं सभी वर्गों के विजेताओं को इनाम भी दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं मैराथन के दौरान फर्स्ट एड की सुविधा के लिए एमएमयू अस्पताल की टीम तैनात रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मैराथन सुबह 6:30 बजे शुरू कर दी जाएगी जिसके लिए पुलिस प्रशासन सोलन से भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर शहर में बात की गई है और उन्हें भी इस मैराथन में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें