फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो सड़क हादसों में नाबालिग समेत तीन लोग घायल

Fri, 16 Jun 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर और बद्दी में हुए हादसे, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर और बद्दी में हुए दो सड़क हादसों में एक नाबालिग समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पहला मामला रामशहर के बेपड़ बिसिया के समीप हुआ। इसमें एक गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। स्कूटी चालक व उसके साथी की पहचान अमन शर्मा पुत्र धर्मपाल निवासी कुंडलु, तहसील नालागढ़ व पंकज पुत्र तारा चंद निवासी लुहणा तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग के समीप हुआ। इसमें सड़क पार कर रहा एक आठ साल बालक वाहन की चपेट में आ गया, जबकि गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें