फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लॉरेंस स्कूल सनावर में मिलिट्री लिटफेस्ट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर प्रिया झिंगन ने महिलाओं के लिए सेना में स्थायी कमीशन की सराहना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लॉरेंस स्कूल सनावर में दो दिवसीय सनावर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इसमें लेखक, सैन्य दिग्गज, इतिहासकार और साहित्य प्रेमी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उल्लेखनीय विरासत पर प्रकाश डाला। स्कूल की पूर्व फैकल्टी मेजर प्रिया झिंगन ने भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन की सराहना की है। इस अवसर पर सेना अधिकारी की पत्नी, वॉरियर विडोज और सोल्डरिंग ऑन पुस्तकों की लेखिका अंबरीन जैदी ने युद्ध विधवाओं के हृदय विदारक संघर्ष और विकलांग सैनिकों के प्रति चिंता से अभिभूत होकर उनके दर्द को कलमबद्ध किया। ओएस 2009 बैच की पूर्व छात्रा स्क्वाड्रन लीडर फागुन ऋषि ने अपने सपनों को साझा किया। महुआ पाल सिंह, बीबन सिद्धू और रिंडी शेरगिल ने राष्ट्रीय रक्षा में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए निरंतर सुधारों और सामाजिक समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद, ओल्ड सनावरियन (ओएस) वार हीरोज संवाद को ब्रिगेडियर प्रदीप शर्मा, कर्नल एपी रंधावा और कैप्टन दिलशेर सिंह रंधावा ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में क्लेरियन कॉल: एपिसोड्स ऑफ ब्रेवरी सत्र में मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंद्र सिंह शेरगिल (रिटायर्ड), पीवीएसएम, कर्नल अमरेश शर्मा और कमोडोर रोहित कौशिक के साथ कई विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें