फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू की खोखा मार्किट में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। वक्फ संशोधन बिल के पास होने पर अखिल भारतीय रुहानी मिशन के चेयरमैन एसएनए गिलानी ने परवाणू की खोखा मार्किट में लड्डू बांटे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश संयोजक पवन समैला, भारतीय जन समस्या निवारण मंच के सचिव अनिल भारद्वाज, सह सचिव कृष्ण पाल, कार्यकारिणी सदस्य मदन मेहरा, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसएनए गिलानी ने इस बिल को मुस्लिम समाज के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। कई भू-माफिया वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किए हुए हैं। अब उनसे कब्जा छीना जाएगा। अब मुस्लिम समाज को इसका सीधा फायदा होगा। महिलाओं ओर बच्चों को उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाए कि कुछ भू-माफिया इन सभी संपत्तियों के ठेकेदार बने हुए हैं, जो गलत है। किसी गरीब मुस्लिम को वक्फ से फायदा नहीं हो रहा था। जो लोग दरगाहों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों के छीनने की बात करके बिल का विरोध कर रहे हैं, वे गलत हैं। पीएम मोदी मुसलमानों के हित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें