गीतांजलि स्कूल में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में कक्षा नौवीं ने दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा और कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल मिलन कौशिक और मिस फेयरवेल अदिति को चुना गया। मिस्टर पर्सनेलिटी पारस वाशिष्ठ और मिस पर्सनेलिटी निहारिका ठाकुर, मिस्टर हार्ड वर्कर विनायक, मिस्टर क्रिएटिव माइंड गुरप्रीत सिंह, मिस्टर फॉलो मी आर्यन, मिस्टर साइलेंट अनमोल, मिस्टर इमेजिनेटिव अरमान, मिस्टर परफेक्ट गौरव शर्मा, मिस परफेक्शन तमन्ना, मिस ब्यूटी महक, मिस हेल्पिंग नेचर दिव्यांशी, मिस ऑनेस्ट का खिताब आस्था ठाकुर को दिया गया।