संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन में अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ (दाई) दिवस मनाया गया। दाई दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिला का ख्याल रखने वाली मिडवाइफ (दाई) के समर्पण को सम्मान देना है। यह दिन दाइयों के काम का सम्मान करने और माताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में भी सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को इस दिवस की बधाई दी।