संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने आर्य समाज मालरोड सोलन में साप्ताहिक सत्संग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्य सन्यासी बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से संपन्न होगा, तभी वह समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता रख सकता है। कार्यक्रम में दयानंद आदर्श विद्यालय सीनियर एवं जूनियर विंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने बच्चों को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में आर्य समाज के उप प्रधान संजय मलिक, महामंत्री रजनीश आर्य, सदस्य विनोद आर्य के अलावे अन्य कई आर्य महानुभाव मौजूद रहे।