नवगांव में एनएसएस शिविर के शुभारंभ समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और विद्यालय प्रबंध
नवगांव स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने की। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान सुमन गौतम भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। शिविर में 29 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रमेश कुमार और सह-प्रभारी निधि गौतम की देखरेख में किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा जीवन में शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों एवं समाज सेवा में लगानी चाहिए। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।