बद्दी के गुरूकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए स्कूल के विद्यार्
गुरुकुल विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हिमाचली नाटी और भंगड़े पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रो. रणजोध सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा और फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए साल भर की शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों की उपलब्धियों को साझा किया। मुख्यातिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा। इनमें नर्सरी से कार्तिक, हुसन, हिमांशी, एलकेजी से पलक, कान्हा, दीप, शिव कुमार, यूकेजी से भीम राज, आरव, अभिग्य, पहली कक्षा से भारवी, रियांशु, निधि, दूसरी से दीपिका, पायल, परी, तीसरी से नीरा, सन्नी, शशिकांत, चौथी से धड़कन, अरकित, ज्योति,पांचवीं से अनन्या, रोशन, मयंक, छठी से आयुषी, खुशी, साक्षी, सातवीं से दिव्यांशु, आयुष, शिवम, आठवीं से राजन, विकास, अंशु प्रिया और नौवीं कक्षा से प्रियांशु, पवन व शमीम को अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार, शशिपाल शर्मा और मुख्य अतिथि प्रो. रणजोध सिंह ने बच्चों को शिक्षा की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से ही जीवन के हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।