फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक झलक, मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
कुनिहार छात्रा स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
छात्रा कुनिहार स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय कुनिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार पूर्ण चंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन और छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं ने हिमाचली लोकनृत्य, समूहगान, एकांकी और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्या कंवर ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ते हुए साल भर की उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इसमें पायल, जानवी, साक्षी, महक, नेहा, निहारिका, प्रिया, रिया, पूजा, श्रुति, पलक, चेतना, लक्षिता, शुभम, अंकिता, परिधि, समृद्धि व कामना गर्ग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बीईईओ श्याम लाल ठाकुर, दिला राम पंवर, सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार, देवी दत्त परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा देवी सहित ग्राम पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, टीसी गर्ग, गोपाल शर्मा, कैलाश कौशल, दुर्गा नंद शास्त्री, सत्य प्रकाश ठाकुर, कृष्ण चंद, विजय पाठक, मीनू और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें