फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कालूझिंडा स्थित वार्षिक समारोह में कार्यक्रम पेश करते हुए  विद्यार्थी-  संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बीआरडी स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। कालूझिंडा स्थित बीआरडी पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस मौके पर खेलकूद व पढ़ाई में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान उपस्थित हुए। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डीईओ राजकुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद बच्चों ने योग, हिमाचली नाटी, हरियाणवी डांस, पंजाबी गिद्दा, पंजाबी भंगड़ा समेत अनेक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल पूजा ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व सारा साल स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधि में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है। मुख्यातिथि अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर स्कूल वाइस प्रेजिडेंट उमा गर्गेश, सचिव डीडी शर्मा, जसवंत राय ,संजीव बस्सी, बट्टू शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें