फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घरेड़ स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
घरेड़ स्कूल मे छात्राएं सरस्वती वंदना करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में बीडीसी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा ग्राम पंचायत नाल्का के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रधानाचार्य रेणु राम पाल सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नाटी और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रेणु राम पाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल के गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ठाकुर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, पूर्व प्रधान प्रेम कुमार ने भी स्कूल को 2100 रुपये की सहयोग राशि भेंट कर विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें