ढांग स्कूल में वार्षिक समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढांग में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षा और खेलकूद में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत तन्या व सखियों ने सरस्वती वंदना से की। उसके बाद जमा एक व दो की छात्राओं ने भंगड़ा प्रस्तुत किया।
संजना व सखियों ने पहाड़ी नाटी पेश की। अंत में जमा दो की छात्राएं अमनजोत व सहेलियों ने गिद्दा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह की मुख्यातिथि एसएमसी की प्रधान परमजीत कौर ने मेधावी व शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में भी भाग लें। इस मौके पर एसएससी सदस्य कमला देवी, अजमेरो देवी, बलजिंद्र कौर, हरमीत कौर, शीनू बाला, स्टाफ के सदस्य मुनीष मलिक, संतोष कुमार, सुनील भारद्वाज, जसकरण सिंह, राजेश कुमार, चनन सिंह, जगजीत सिंह, यशपाल, पुष्पिंद्र कौर, रजनीबाल, प्रियंका, जगदीश, परमजीत कौर, हरजीत कौर, जसविंद्र कौर, पदमा देवी, रीता, बिंदिया, रमन, रेखा, मनजीत कौर, धर्मपाल, रामपुर पलासड़ा स्कूल के धर्मपाल सिंह, समेत अन्य अभिभावक मौजूद रहे।