फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल स्कूल में मेधावी किए सम्मानित, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 17 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्या​र्थियों को
विज्ञापन
स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के फोटो के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। समारोह में मुख्यातिथि जोगिंद्रा को ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक चायल शाखा के प्रबंधक बलदेव धीमान रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महाराजा पटियाला ने सन 1905 में विद्यालय को खोला था। मुख्यातिथि बलदेव धीमान ने बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे की प्रवृति से दूर रहें और मन लगाकर पढ़ें। उन्होंने बच्चों को बैंक द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। मुख्यातिथि ने बाद में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामानंद सागर, यूको बैंक चायल की प्रबंधक चंदन अत्री, राजकीय उच्च विद्यालय सकोड़ी की प्रधानाचार्य पूनम, राजकीय उच्च विद्यालय जेठाना की प्रधानाचार्य मीनू कश्यप, अजय शर्मा सहित कई शिक्षक और गैर शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें