फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजोरी शर्मा एवं मुख्यातिथि नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर कॉलेज की छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी। चंबा के पारंपरिक सुक्रात लोक गीत की प्रस्तुति और लोकप्रिय नाटी नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यातिथि सोनाक्षी सिंह तोमर ने छात्रों को कठिनाइयों को पार करके सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत विकास है, बल्कि समाज की प्रगति के लिए भी इसका योगदान है। इस दौरान मुख्यातिथि ने कॉलेज के ई-न्यूजलेटर का अनावरण किया गया जिसकी मुख्य संपादक डॉ. अनुपमा पाठक है। प्रधानाचार्य डॉ. अंजोरी शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट विस्तार से प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें