संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। यूथ क्लब मांगू की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परस राम पिंकू ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में कोलका और ओखरू की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कोलका टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर परस राम पिंकू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को एकजुट करने और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करती हैं। यूथ क्लब मांगू के आयोजकों राजीव भट्टी, कुलदीप और पंकज ने बताया कि यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर आयोजित की गई है, जिसमें विभिन्न गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर नेकराम, दयाराम, जगदीश, राकेश, देवेंद्र बंसल, मनोज शर्मा, राजीव भट्टी, कुलदीप, पंकज, राहुल, रिंकू, नरेंद्र, देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।