बरूणा के कोटला गांव में माली के पहलवानों का परिचय कराते हुए- स्रोत-छिंज कमेटी।
बरुणा में सिद्ध बाबा बालकनाथ छिंज कमेटी ने किया दंगल का आयोजन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को किया सम्मानति
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सिद्ध बाबा बालकनाथ छिंज कमेटी की ओर से बरुणा पंचायत के कोटला गांव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता के फाइनल में पहलवान अंकित रौणी ने नरेंद्र खन्ना को हराकर माली का खिताब जीता। दोनों पहलवानों को कमेटी ने 61 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। छोटी माली के मुकाबले में गुरजीत मकरोड़ और नरेंद्र खन्ना के लवप्रीत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गुरजीत मकरोड़ ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दोनों पहलवानों को 36 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दूसरी छोटी माली में परविंद्र पट्टी और दीनागर के अरुक के बीच मुकाबला हुआ। इसमें परविंद्र पट्टी ने बाजी मारी। इस मुकाबले के विजेता को 34 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर, समाजसेवी हरप्रीत सैणी, धजभंवर सिंह राणा, जितेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, बहादुर खान, बरुणा के उपप्रधान जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, कुलतार सिंह, हरविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, गुलजार सिंह, हरिंद्र सिंह, यशवंत सिंह, परमजीत सिंह, गुरमैल सिंह, गुरनाम सिंह जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों ने कार्यक्रम में भाग लिया।