फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहे छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बद्दी स्कूल में वार्षिक समारोह में नाटी पर थिरकते हुए विधायक राम कुमार चौधरी- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में वार्षिक समारोह में बच्चों ने नाटी से लूटी वाहवाही
विज्ञापन

कार्यक्रम में दून विधायक राम कुमार चौधरी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और वंदेमातरम से हुई। समारोह में पारस और शिवानी की टीम ने आकर्षक पहाड़ी नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। नाटी की धुन इतनी मनमोहक थी कि मुख्यातिथि राम कुमार चौधरी भी मंच पर झूमने को मजबूर हो गए। मंच का संचालन वाइस प्रिंसिपल परिणीता ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्षभर की उपलब्धियां सामने रखीं। इसके बाद मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा की भावना, रोशनी, राखी पाल, सानवी, खुशी, शुभम, सातवीं की श्रुति, अंजलि, निधि, रचना, नेहा व अभिनव, आठवीं के विद्या सागर, ज्योति कुमारी, विशाल, सुष्मिता जैना, जिज्ञासा व तानिया व नौवीं कक्षा से मोहम्मद शहनवाज को कक्षा में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक उपस्थिति, खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

बद्दी स्कूल में वार्षिक समारोह में नाटी पर थिरकते हुए विधायक राम कुमार चौधरी- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें