नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने महाविद्यालय की समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और विधायक हरदीप सिंह बाबा को ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालय में एमएससी गणित और भौतिक विज्ञान की कक्षाएं जल्दशुरू करने की मांग की। साइंस और रूसा ब्लॉक की मरम्मत का कार्य जल्द करवाने की मांग रखी। एचआरटीसी बसों की सुविधा महाविद्यालय के गेट तक उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। विधायक हरदीप सिंह बाबा से आग्रह किया कि मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।