फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की ओर से मंगलवार को सुबाथू स्थित शांतिनिकेतन चिल्ड्रन होम में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अनार, बेहड़ा, आंवला और बांस आदि के 50 पौधे लगाए गए। बच्चों ने इनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) सोलन प्रशांत सिंह नेगी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्य शर्मा, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी ताज दीन, शांतिनिकेतन चिल्ड्रन होम के बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें