बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का गठन किया गया। कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान पुष्पिंदर कुमार को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। ग्राम पंचायत भागुड़ी के प्रधान तरुण कुमार को उपाध्यक्ष, जाडला की प्रधान मधु चौधरी को सचिव, पट्टानाली की प्रधान आशा कंवर को सहसचिव, जगजीत नगर के प्रधान मेहरचंद को कोषाध्यक्ष तथा मंडेसर की प्रधान सुमन कंवर को मीडिया संचालक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पंचायतों के विकास कार्यों को गति देना तथा प्रधानों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक और विकास संबंधी समस्याओं को सामूहिक रूप से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाना रहेगा। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, नालियों, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक रामकुमार चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।