पंजेहरा में सेवानिवृत्त और वरिष्ठ नागरिकों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी/सोलन। नालागढ़ के पंजेहरा के शिव मंदिर में सेवानिवृत्त और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बाल कृष्ण ने की। बैठक में प्रदेश के सभी विभागों से सेवानिवृत्त लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन शाखा उपतहसील पंजेहरा का गठन सर्वसम्मति से किया गया। दाता राम पोसवाल को प्रधान, दलीप चौधरी को सचिव, गुलजार सिंह को कोषाध्यक्ष व परमिंदर सिंह को महालेखाकार चुना गया।
मुख्य सलाहकार जगतार सिंह, सलाहकार संतोष कुमारी, उपप्रधान मोहन लाल वर्मा, जगत राम चौधरी व जैमल सिंह, प्रेस सचिव हरपाल सिंह चुने गए। बैठक में सेवानिवृत्त एक्सईएन बचित्र सिंह, सेवानिवृत्त डीईईओ सुदर्शन कुमार, निर्मला देवी, मदन लाल कौंडल, दर्शन सिंह, पूर्ण चंद, कुलदीप सिंह, ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।