फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल के भवन का 90 फीसदी कार्य पूरा, शूलिनी मेले में होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास की बात-
विज्ञापन

कथेड़ में बन रहा अस्पताल का नए भवन, 40 करोड़ की राशि मिलने के बाद काम ने पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन के लिए 40 करोड़ की राशि मिलने के बाद अब काम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक निर्माण कार्य के लिए करीब 117 करोड़ रुपये आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जून में अस्पताल के निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मां शूलिनी मेले के दौरान अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन करवाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मां शूलिनी मेले के शुभारंभ पर पहुंचेंगे तो उसी दौरान उनसे इसका शुभारंभ करवाया जाएगा।
200 बिस्तरों के अस्पताल का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अस्पताल के साथ ही 50 बिस्तरों के ट्रामा सेंटर का भी निर्माण किया जाना है। सरकार की ओर से मिले 40 करोड़ रुपये में से 20 करोड़ से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 50 करोड़ रुपये अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को तेजी से कार्य करने का आग्रह किया है। अब यहां पर फिनिशिंग कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने कहा कि अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून में मां शूलिनी मेले तक अस्पताल भवन का उद्घाटन करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें