फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सदस्यों ने पंच परिवर्तन पर दिया बैठक में जोर

Mon, 22 Apr 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट में भारतीय मज़दूर संघ की प्रांत बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ की बैठक छामला में हुई संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय बैठक अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के सौजन्य से छामला के एक होटल में हुई। बैठक में अखिल भारतीय उपमहामंत्री सुरेंदर पांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार और हिमाचल प्रांत प्रचारक संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों एवं महासंघ के 40 पदाधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय बैठक में अनेक विषयों को लेकर चर्चा हुई। जिसमे भारतीय मजदूर संघ के सत्तर वर्ष पूर्ण होने पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर अग्रिम योजना पर मंथन चिंतन किया गया। बैठक में सदस्यों ने पंच परिवर्तन पर सबसे अधिक जोर दिया। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व के संदर्भ में हिमाचल प्रांत के संपर्क अधिकारी ने कहा कि अपने मत का दान अवश्य करें और चुनाव आयोग की वेबसाइट में जाकर अपना और अपने परिवार का वोट अवश्य चेक करें और अन्य को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेट्टा, उपमहामंत्री देवी दत्त तनवर, अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट की टोली अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, विनोद कुमार, दीपचंद, दलीप कुमार, राकेश महाजन, रोशन लाल, टेकचंद, रूपलाल, ओमप्रकाश शर्मा, कमलजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें