फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लघु उद्योग संघ व एफआईआई के सदस्य लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रिंट सम्मेलन में भाग

Thu, 05 Sep 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन करेगी अयोध्या में 7 सितंबर को आयोजन
विज्ञापन


15 राज्यों, 35 शहरों से 250 से भी ज्यादा प्रिंटिंग प्रोफेशनल लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अयोध्या में 7 सितंबर से होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रिंट सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के उद्योग संगठनों के सदस्य भी शिरकत करेंगे। प्रदेश के प्रमुख उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ व फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के सदस्य इसमें शिरकत करेंगे।
लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांतीय सह सचिव डाॅ. रूप किशोर इसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रिंट ओलंपियाड 2024 के संयोजक व वर्ल्ड प्रिंट एंड कम्युनिकेशन फोरम के अध्यक्ष प्रो. कमल चोपड़ा व कुरुक्षेत्र विवि के पत्रकारिता विभाग के प्रो. कंवरदीप शर्मा ने बताया के प्रिंट ओलंपियाड 2024 के इस ग्रैंड फाइनल समारोह को 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के रूप में 7-8 सितंबर को अयोध्या नगरी में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. चोपड़ा ने बताया के सस्टेनेबल प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के विषय पर इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। बताया किप्रिंट ओलंपियाड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या में 7 सितंबर को किया जा रहा है और यह छठा प्रिंट ओलंपियाड है। इस प्रतियोगिता में चार शीर्ष विद्यार्थी भारत के प्रत्येक जोन से चुनकर फाइनल में हिस्सा ले रहे हैं और प्रथम आने वाले विजेता विद्यार्थी को ऑफसेट प्रिंटर एसोसिएशन की तरफ से 100000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें कांफ्रेंस में 6 देशों, 15 राज्यों और 35 शहरों से 250 से भी ज्यादा प्रिंटिंग प्रोफेशनल हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें