फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिला अनुबुंध पंचायत सचिव और सहायक संघ

Sun, 21 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध पंचायत सचिव व सहायक संघ पंचायतीराज विभाग का प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कोहली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से नालागढ दौरे के दौरान मिला। संघ ने मुख्यमंत्री से अनुबंध पंचायत सचिव एवं सहायकों को नियमित करने बारे मांग पत्र सौंपा है। संघ ने मांग करते हुए कहा कि पंचायत सचिवों को नियमित करने की जो नीति बनाई गई है उसमें कुछ खामियां हैं। इसकी वजह से अनुबंध पंचायत सचिव व सहायकों को पांच वर्ष की बजाय ग्यारह वर्ष का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जुलाई 2007 से अंशकालिक से पूर्ण कालिक बने पंचायत सहायकों को पंचायत सचिव के पद पर नियमित किया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकल राम, वरुण शर्मा, ओम प्रकाश, किशोर कुमार, हंसराज, मोहन लाल, किशन कुमार, महेश कुमार, रक्षा देवी, मीना कुमारी, सुरेश कुमार, राममूर्ति, शंकर कुमार, मलिक दीन, मनीश कुमार, मनोज कुमार, रोशन कुमार व रवि कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें