फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मंडी में भाकपा 26 को निकालेगी विशाल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर में बैठक कर स्थापना दिवस मनाने पर मंंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील कसौली की कोर कमेटी की बैठक धर्मपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव कामरेड अनूप पराशर ने की। बैठक में सर्वप्रथम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हिमाचल के कांगड़ा जिला के वरिष्ठ साथी कामरेड हिमाल चंद के निधन पर शोक जताया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह और पार्टी जिला सह सचिव कामरेड नानक शांडिल ने बताया कि भाकपा अपने अस्तित्व के 99 वर्ष पूरे कर 100वें साल में प्रवेश कर रही है, जोकि भाकपा और मजदूर आंदोलन व शोषित वर्ग के लिए गर्व की बात है। भाकपा मंडी जिले के भगत राम सभागार (बिपाशा सदन) भ्युली पार्टी का स्थापना दिवस मनाने जा रही है। स्थापना दिवस पर 25 दिसंबर को विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रोफेसर अपूर्वा नंद, न्याय मूर्ति विनोद कुमार शर्मा, डॉ. वरयाम सिंह, शैलेंद्र कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 26 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे मंडी शहर में विशाल रैली निकाली जाएगी।। इस मौके पर वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड जसविंदर सिंह, कामरेड खेमचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें