फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गणतंत्र दिवस पर पुराने छात्र स्कूल नालागढ़ के मैदान में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। एसडीएम प्रिया नागटा ने नालागढ़ में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़ के मैदान में मनाया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों के बैठने की व्यवस्था, समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल आदि व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष वंदना बंसल, तहसीलदार रामशहर सतिंदर जीत, चौकी प्रभारी नालागढ़ राकेश रॉय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें