फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऊनी वस्त्र और सजावट का सामान बनाकर आत्मनिर्भर बनीं मीना ठाकुर

विज्ञापन
सोलन के मालरोड पर ऊनी सामान बेचती साक्षी स्वयं सहायता समूह की मीना ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
शुक्रवार व शनिवार को मालरोड पर लगा रहीं स्टॉल, अन्य महिलाओं को भी दे रही प्रशिक्षण
विज्ञापन

सामान देखकर अब अन्य जिलों से भी आते हैं ऑनलाइन ऑर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर ऊनी कपड़े, खिलौने और सजावट का सामान बनाकर आत्मनिर्भर बनीं मीना ठाकुर अब अन्य महिलाओं को भी मुक्त में प्रशिक्षण दे रही हैं। वह साक्षी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल अच्छी खासी कमाई कर रही हैं बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही हैं। मीना के स्टॉल पर हर शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न ऊनी वस्तुओं की बिक्री होती है, जिसमें रंग‑बिरंगे गमले, टोपी, खिलौने, जानवर, चाबी के छल्ले, बच्चों के फ्रॉक और अन्य वस्त्र शामिल हैं। इन वस्तुओं की कीमत आकार और डिजाइन के हिसाब से अलग‑अलग रहती है, और ग्राहकों की पसंद के अनुसार ऑनलाइन ऑर्डर भी लिए जाते हैं। देवठी पंचायत के चौंरा गांव की रहने वाली मीना ने बताया कि ऊनी धागे से सामान बनाना उन्हें बचपन से ही भाता था, और पंचायत के सहयोग से उन्होंने इसे आजीविका का साधन बनाया। उनके साथ अब 10 अन्य महिलाएं भी जुड़ गई हैं। अब वह अन्य महिलाओं को भी ऊन से बने उत्पाद बनाना सिखाती हैं, जिससे उन्हें स्वयं का रोजगार और बेहतर आय मिल रही है। ग्राहकों में मालरोड पर खरीदारी के बाद अब ऑनलाइन भी ऑर्डर देने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे मीना और उनके स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें