फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस की लापरवाही से युवक दरवाजे से लटक गया, कार सवारों ने वीडियो में कैद किया पूरा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन बाईपास पर सोमवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस में एक युवक चढ़ ही रहा था कि अचानक चालक ने बस चला दी। बस के अचानक चलने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह दरवाजे पर कई मीटर तक लटकता रहा। थोड़ी दूरी तय करने के बाद मोड़ पर युवक सड़क पर गिर पड़ा। सौभाग्य रहा कि पीछे आ रही पिकअप ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के पूरे दृश्य पीछे चल रही कार के डैशकैम में कैद हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार बस को रोकने की भरसक कोशिश करते रहे, लेकिन चालक ने न रफ्तार कम की और न बस रोकी। बताया जा रहा है कि कार में बैठे लोगों ने बस का नंबर नोट कर संबंधित प्राधिकरण को शिकायत भेजी है और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें