फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए दवा विक्रेताओं ने लिफाफे पर भी प्रिंट करवाई जानकारी

Sat, 25 Nov 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धारडूधार मेले में लोगों को जानकारी देते सीपीएस। संवाद
विज्ञापन
खांसी, बुखार के मरीजों को पता लगाकर करेंगे बलगम जांच के लिए प्रेरित
विज्ञापन

बलगम सैंपल प्रयोगशाला तक पहुंचाने के लिए किट भी करवाएंगे उपलब्ध
केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से उठाया गया जागरूकता लाने का कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए दवा विक्रेता भी आगे आ गए हैं। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हाल ही में अब दवा देने वाले पैकेट पर अब क्षय रोग के बारे में बताया है। वहीं कई पैकेट में स्लोगन के माध्यम से स्पूटम जांच का आग्रह कर रहे हैं। वहीं दवा दुकानों में अधिक खांसी और बुखार की शिकायत को लेकर आ रहे पीडि़त लोगों को टीबी की जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इन लोगों के लिए सरकारी प्रयोगशाला में बलगम सैंपल जांच करवाने के लिए भी निशुल्क किट उपलब्ध करवा रहे हैं। केमिस्ट एसोसिएशन सोलन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कदम उठाया है ताकि जल्द प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जा सके।
गौर रहे कि प्रदेश को क्षय रोग मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2024 का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पान के लिए महकमे की टीम तेजी से कार्य कर रही है। अब इस मुहिम में दवा विक्रेताओं को भी जोड़ा गया है ताकि लक्ष्य को जल्द प्राप्त किया जा सके। दवा विक्रेताओं को संदेह होने पर मरीज को स्पूटम जांच के लिए भेजेंगे और इसके बारे में स्वास्थ्य महकमे को भी बताएंगे। इससे मरीज के पॉजिटिव आने के बाद उपचार भी शुरू हो सकेगा। वहीं घर के अन्य लोगों के बलगम सैंपल जांच कर रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं करवाना होगा कोई पंजीकरण
खास बात यह है कि दवा विक्रेताओं को सैंपल किट के लिए मरीज का कोई पंजीकरण भी नहीं करेगा। इसके लिए किट के ऊपर सी चिन्ह अंकित किया है। इस चिन्ह से यह पता लगाया जा सकेगा की मरीज को दवा विक्रेता की ओर से भेजा गया है।
इनसेट
स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी मुक्त अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। दवा विक्रेता संघ की ओर से लिफाफे पर टीबी के लक्षणों को प्रिंट करवाया गया है। साथ ही आग्रह भी किया जा रहा है कि लंबी खांसी होने पर तुरंत बलगम की जांच करवाए। इसकी शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

-विरेंद्र सूद
अध्यक्ष, दवा विक्रेता संघ, सोलन

इनसेट
जिला में अब दवा विक्रेताओं को भी टीबी उन्मूलन अभियान में शामिल किया गया है। सभी दवा दुकानों में बलगम सैंपल के लिए किट दी गई है। वहीं अब दवा विक्रेताओं ने नई मुहिम भी शुरू की है। विक्रेताओं की ओर से भी लोगों को बलगम जांच के लिए आग्रह कर रहे हैं।
-डॉ. एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य)

धारडूधार मेले में लोगों को जानकारी देते सीपीएस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें