फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई में बिना प्रशिक्षक के चल रही मशीनिष्ट ट्रेड

Wed, 29 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो माह से खाली चल रहा है मशीनिस्ट प्रशिक्षक का पद
विज्ञापन

भारी फीस देकर भी प्रशिक्षुओं को नहीं मिल रहा है सही प्रशिक्षण
ट्रेड में शिक्षा ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को आ रही अधिक दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में मशीनिस्ट ट्रेड बिना प्रशिक्षक (इंस्टेक्टर) के चल रही है। ऐसे में संबंधित विषय के प्रशिक्षुओं को काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब दो माह से यह पद खाली है। हालांकि आईटीआई प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्ति पर दूसरे ट्रेड के प्रशिक्षक को इस पद पर लगाया है। लेकिन वह इस विषय के बारे में सही प्रकार से प्रशिक्षुओं को नहीं बता पा रहे हैं क्योंकि वह दूसरे ट्रेड से संबंध रखते हैं, जिससे प्रशिक्षुओं को दिक्कत आ रही है।
गौर रहे कि आईटीआई सोलन एक बड़ा प्रशिक्षण संस्थान के तहत आता है। यहां पर मशीनिस्ट ट्रेड में ही करीब पांच दर्जन प्रशिक्षु हैं। लेकिन वह मशीनिस्ट प्रशिक्षक के बिना ही प्रशिक्षण पूरा करने पर मजबूर हैं। वहीं प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी काफी परेशान हैं। लेकिन कोई भी प्रशिक्षक अभी नहीं लगाया गया है। आगामी दिनों में यदि प्रशिक्षक नहीं आता है तो अभी प्रशिक्षुओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने में परेशानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक का पद बीते दो माह से खाली है। प्रशिक्षुओं को प्रतिनियुक्ति पर प्रशिक्षक पढ़ा रहे हैं। कोई भी दिक्कत नहीं आ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें