पट्टा शिक्षा खंड में काले बिल्ले लगा कर भोजन परोसती हुई एमडीएम कर्मी- स्रोत- एमडीएम।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा पट्टा खंड मेहलोग के तहत कार्यरत मिड-डे मिल वर्करों (एमडीएम) ने मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर जताया रोष। एमडीएम शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग की प्रधान नार देई ने बताया कि सरकार की ओर से मिड-डे मील वर्करों की अनदेखी के खिलाफ सोमवार को सभी वर्करों ने काला कपड़ा बांधकर काला दिवस मनाया। यह दिवस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में मनाया गया। उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता है। साल में केवल दस महीने का ही वेतन दिया जाता है। अवकाश न देना व कम मासिक वेतन देना आदि प्रमुख मांगे है। प्रारंभिक शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत सभी 116 मिड-डे मील वर्करों ने अपने-अपने विद्यालयों में काले बिल्ले पहनकर रोष स्वरूप कार्य किया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के नार देई, रोब चंद, निर्मला, चंपा देवी, हरदेव, श्याम लाल, सीमा, सपना देवी, सुमन, विक्की, रविंदर ठाकुर व सुमित आदि सभी वर्कर मौजूद रहे।