फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि ने एमबीए प्रवेश में किया फेरबदल

Fri, 05 Jun 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौणी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अब तकनीकी और हिमाचल प्रदेश विवि द्वारा ली गई एमबीए प्रवेश परीक्षा पास विद्यार्थियों को प्रवेश देगी। नौणी विवि दोनों एग्जाम में उतीर्ण छात्रों को प्रवेश देगी। इससे पहले महज हिमाचल प्रदेश विवि ही एमबीए का एंट्रेस एग्जाम लेती थी, लेकिन इस वर्ष तकनीकी विवि ने भी प्रवेश परीक्षा ली है। इसकी पुष्टि नौणी विवि के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमबीए में प्रवेश के लिए संशोधन किया गया है। नौणी विवि में अब प्रवेश पाने के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर द्वारा ली गई एचपीसीईटी परीक्षा व प्रदेश विवि शिमला द्वारा एमबीए प्रवेश परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

इच्छुक छात्रों को दोनों विवि में किसी एक परीक्षा में पास होना होगा। आवेदन करने की तिथि में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आवेदन पत्र 1200 रुपये (सामान्य वर्ग) व 800 रुपये (आरक्षित) वर्ग देकर विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय से अथवा औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें