फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में काईजन फार्मा में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित दवा कंपनी में लगी आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी- संवाद।
विज्ञापन
आठ फायर हाइड्रेंट जुटे आग बुझाने में, कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन

दोपहर बाद 4 बजे आई ड्रॉप सेक्शन में लगी आग, 150 कर्मी थीं मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र काठा स्थित काईजन फार्मा दवा कंपनी में वीरवार शाम भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और पूरा प्लांट जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग और निजी कंपनियों के फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग तेजी से फैल रही है। शाम 4:00 बजे आई ड्रॉप सेक्शन में लगी आग देखते ही देखते पूरे प्लांट में फैल गई। कंपनी ने अपने प्लांट के साथ कोई सेट बैक नहीं छोड़ा था। मौके पर कंपनी का फायर हाइड्रेंट भी चालू हालत में नहीं मिला। इन कमियों के कारण आग पर शुरुआती काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग के पहुंचने तक आग पूरी कंपनी में फैल चुकी थी। बद्दी से चार, नालागढ़ से दो, बिरला कंपनी से एक और वर्धमान से एक फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हैं। जिला फायर ऑफिसर राज कुमार ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी के तीन फ्लोर हैं और आग अब निचले फ्लोर तक पहुंच गई है। शीट्स को मशीन से तोड़कर पानी डाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

इनसेट
150 से ज्यादा कामगार होते हैं शिफ्ट
कंपनी में एक शिफ्ट में डेढ़ सौ से अधिक कामगार काम करते हैं। आग लगने के समय ड्यूटी पर तैनात सभी कामगार सुरक्षित बताए गए हैं। किसी भी कामगार के कंपनी में फंसे होने की कोई सूचना नहीं मिली है। बद्दी के थाना प्रभारी शिव राम कृष्ण भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कंपनी में तैनात कामगारों की सूची तैयार की जा रही है। सभी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सुरक्षा मानकों की रही अनदेखी
आग लगने का मुख्य कारण कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी बताया जा रहा है। प्लांट के चारों ओर पर्याप्त खाली जगह (सेटबैक) न होने से आग तेजी से फैली। इसके अलावा, कंपनी का अपना फायर हाइड्रेंट भी काम नहीं कर रहा था। इन कारणों से आग पर समय रहते काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। आग को अन्य इमारतों में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
नुकसान का किया जाएगा आकलन
जिला फायर ऑफिसर राज कुमार ने पुष्टि की कि आग से पूरी कंपनी जल गई है। आग के कारण हुए कुल नुकसान का आकलन अभी बाकी है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें