अपने खेतों से ताजी सब्जियां तोड़ कर ला रही हैं समूह की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय सब्जियों का सीजन शुरू होते ही अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मालरोड पर शिमला मिर्च समेत अन्य हरी सब्जियां बेचनी शुरू कर दी है। मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से सप्ताह के शुक्रवार को दो सप्ताह बाद स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों में कई महिलाओं ने अपने खेतों से ताजी शिमला मिर्च और अन्य ताजी सब्जियां लाकर बेचनी शुरू कर दी है।
वहीं लोगों को भी यह सब्जियां काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा महिलाओं की ओर से लाई जा रही ताजी लस्सी की मांग भी बढ़ती जा रही है। पहले एक से दो स्टॉल पर महिलाएं लस्सी बेचती थीं, लेकिन अब तीन से चार स्टॉल पर लस्सी बिक रही है। लस्सी की संख्या बढ़ने के बावजूद इनकी बिक्री में कोई कमी नहीं दिख रही है। स्टॉल में सामान बेच रही महिलाओं ने बताया कि स्थानीय सब्जियों की मांग अधिक होती है। बताया कि वह खेतों से तोड़ कर ही सब्जियां बेच रही है। ऐसे में लोग भी इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बाजार में एक लीटर लस्सी की थैली 40 रुपये की मिलती है और स्टॉल पर 30 रुपये की एक लीटर की बोतल मिल रही है। वहीं ताजी लस्सी लोगों को काफी पसंद आती है। इसलिए इनकी खरीद भी अच्छी चल रही है।