फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीसरी मंजिल से गिरने से राज मिस्त्री की मौत

Sat, 09 Mar 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू नालागढ़ में मकान का कर रहा था निर्माण
विज्ञापन


दोपहर बाद निर्माण के दौरान पांव फिसलने से बिगड़ा संतुलन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ में एक राज मिस्त्री की निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतक कामगार राजा राम (35) पुत्र सोमी राम बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के थाना कोटवा के बड़हदवा कलां गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक अपने पीछे एक बेटा व बेटी और पत्नी को छोड़ गया है।

पुलिस ने अनुसार राज मिस्त्री न्यू नालागढ़ में एक भवन का निर्माण कर रहा था। निर्माण के दौरान तीसरी मंजिल की ममटी से अचानक पांव पिसलने से गिर गया जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक घनौली में किराए के मकान में पत्नी व बच्चों को साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें